सवाल विपक्षी नेताओं के धरने का

सोनम वांगचुक जी का अनशन क्या रंग लाएगा ये उस वक्त किसी को नहीं पता था और वही अनशन धीरे-धीरे एक आंदोलन बन जाएगा यह भी किसी ने नहीं सोचा होगा। सोनम वांगचुक के अनशन में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग थी ।

पर सोनम वांगचुक जी को अस्पताल ले जाने के बाद विपक्ष नेताओं ने संसद में हंगामा खड़ा किया और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की बढ़ते हंगामे की वजह से लोकसभा को स्थगित करना पड़ा।

नीट पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर छात्रों द्वारा किए गए विरोध में पुलिस द्वारा छात्रों पर हुई कार्यवाही को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका-गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसी मंगलवार को प्रधानमंत्री के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए।

हालांकि शाम के वक्त पुलिस द्वारा नेता हटा दिए गए परंतु को धरनास्थल से लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ,राहुल गांधी ,प्रियंका-गांधी,और साथ में समर्थन देने पहुंचे अखिलेश यादव। इन सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया गया ।

हालांकि सरकार ने कहा कि वह विपक्ष से संसद में चर्चा करने को तैयार हैं । सरकार ने राहुल गांधी पर राजनीतिक रुख़ बदलने का आरोप भी लगाया।

राहुल जी ने हिरासत के वक्त सोशल मीडिया पर मोदी जी के लिए पोस्ट भी डाला जिसमें उन्होंने लिखा छात्रों को न्याय दिलाने की लड़ाई न रुकेगी और न झुकेगी।

धरना स्थल पर राहुल गांधी जी एक नए अंदाज में नजर आए उनके चेहरे पर छात्रों पर हुए विरोध को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी साफ़ दिख रही थी।

कांग्रेस ने सरकार के सामने अपनी पांच मांगे रखी है । कांग्रेस के अनुसार धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ,गृहमंत्री अमित शाह का राज्य सभा व लोकसभा दोनों सदनों में बयान , इस मुद्दे पर संसद में विस्तृत चर्चा कराने की मांग प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ हुई हिंसा की निष्पक्ष जांच और साथ में छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से सुना जाए।

संसद की कार्यवाही जंतर मंतर पर हुए आंदोलन और छात्रों के साथ हुई लाठी चार्ज के विरोध में और साथ में नीट पेपर लीक मामले में शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर हुए हंगामे की वजह से दूसरे दिन भी नहीं चल सकी।

सरकार को छात्रों और विपक्ष द्वारा किए आंदोलन को शांति से निपटाने का कोई मार्ग शीघ्र अतिशीघ्र तलाशना होगा । सरकार को नीट पेपर लीक मामले में छात्रों और विपक्ष नेताओं को जवाब भी देना चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *