कावड़ यात्रा

सावन महीना शुरू हो चुका है और सावन महीने में कावड़ यात्रा की बातों के बारे में सुनने में और देखने की अक्सर खबरें आती रहती हैं ।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा सावन माह की कावड़ यात्रा में सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कांवड़ यात्रा शांतिपूर्वक हो इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ व सहारनपुर मंडल के पुलिस प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक की ।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कावड़ यात्रा मार्ग पर पुलिस वल होना चाहिए इसके साथ कावड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन द्वारा निगरानी रखने के आदेश दिए।

योगी आदित्यनाथ ने कहा है कावड़ यात्रा मार्ग में शराब व मांस की दुकानें बंद रहें व कोई भी चालक नशे की हालत में वाहन ना चलाएं।

इधर आगरा में मेट्रो के निर्माण कार्य की वजह से एमजी रोड और हाईवे पर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है इसलिए कांवड़ मेले से पहले मेट्रो के निर्माण कार्य की वजह से हो रही जाम की समस्या को दूर करना पड़ेगा।

मेट्रो निर्माण कार्य की वजह से होने वाले जाम की वजह से कांवड़ श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए भी प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की सही व्यवस्था के निर्देश दिए गए।

शांति समिति की यह बैठक थी। इसमें कावड़ श्रद्धालुओं की व्यवस्था और कांवड़ यात्रा मार्गो की सुरक्षा की बातचीत हुईं ।

सावन महीने में श्रद्धालु कावड़ यात्रा में शामिल होकर खुद भी व्यवस्था को व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *