इस वक्त जहां भी देखो पिछले कुछ समय से E20 पेट्रोल पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है ।
सबके अपने मत ,अपनी अपनी राय , और अपने सुझाव हैं कुछ लोगों का कहना है E20 पेट्रोल गाड़ियों के इंजन की क्षमता को प्रभावित करेगा जो की नुकसानदायक है ।ऑन्ददं
वहीं कुछ लोगों ने E20 को स्वीकार किया है और उन्हें नहीं लगता कि E20 का उनकी गाड़ियों पर कुछ फर्क पड़ेगा।
सबसे पहले बात E20 आखिर है क्या E20 का मतलब है पेट्रोल में 20% इथेनोल मिश्रित होना।
देश के विभिन्न विभिन्न शहरों से 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रण को लेकर उपभोक्ताओं की अलग-अलग शिकायत हैं।
जिसके लिए सरकार ने उपभोक्ताओं की शिकायत दूर करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की है आखिर यह जरूरी भी है। जिससे पेट्रोल उपभोक्ताओं को E20 पेट्रोल को लेकर हो रहे संदेह से निकलने में कामयाब मिले।
अब तो सरकार, कंपनियों और ओटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ने भी ये स्वीकार कर लिया है कि इस ईंधन के उपयोग से वाहनों का माइलेज 2 से 6 फीसदी तक कम हो सकता है।
ऐसे में E20 पैट्रोल में वाकई कोई गंभीर तकनीकी समस्या नहीं है ,तो विरोध में हो रहे प्रचार अभियान का पूरी पारदर्शिता के साथ व्यवस्थित प्रतिकार किया जाए ।
Leave a Reply