आखिरकार फीफा वर्ल्ड कप का या कहे फुटबॉल के महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। फुटबॉलके प्रेमियों का प्रशंसकों का इंतजार आखिरकार खत्म ही हुआ। मेक्सिको सिटी में प्रशंसकों और दर्शकों से भरे स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही मैडोना और शकीरा की अद्भुत प्रस्तुति के सथ फुटबॉल के महाकुंभ का आगाज हुआ।
मेक्सिको सिटी का स्टेडियम दर्शकों और प्रशंसकों खचाखच भरा हुआ था करीब 80 हजार दर्शक स्टेडियम मे मौजूद थे फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन की शुरुआत देखने को।
दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल फीफा विश्व कप के आयोजन की शुरुआत हो चुकी है जिसमें 48 टीम खेलेगी और 104 मैच इस पूरे टूर्नामेंट में होंगे इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट पर लगभग पूरे विश्व की निगाहें हैं।
हालांकि फीफा फुटबॉल विश्व कप का आगाज़ का आयोजन अमेरिका कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में हुआ । और साथ में विवादो की चर्चा भी फीफा फुटबॉल विश्व कप में हो रही है जैसे की टिकट की कीमतों और अमेरिका के सख्त प्रवासन नियमों को लेकर देश में नाराजगी है विश्व कप की चर्चा मैदान से ज्यादा आवेदन नीति ,वीजा विवादों, रिकॉर्ड टिकट कीमतों, यात्रा लागत ऐसे कई विवाद सुनने में आ रहे हैं और अमेरिका की मेजबानी में ईरान की टीम फुटबॉल मैदान में खेलते देखना यह बहुत दिलचस्प बात होगी।
विश्व कप जैसे आयोजन हमेशा राष्ट्रीय गौरव कुटनितिक संदेशों से जुड़े रहते हैं ।
फुटबॉल फीफा विश्व कप में दर्शक उत्साहित हैं अपने चहेते खिलाड़ी को मैदान पर खेलते देखने के लिए ।
राजनीतिक प्रशासनिक विवादों के बावजूद दर्शकों का फुटबॉल प्रेमियों का उत्साह कम नहीं है और दर्शक मैदान में अपने चहेते खिलाड़ियों को देखने के इंतजार में है ।
Leave a Reply