तकनीक हमेशा से बदलती रही हैं जिस तरह इंसान का पहनावा, बोलचाल रहन-सहन साधारण शब्दों में कहा जाए तो जीवन शैली बदलती है इस तरह तकनीक भी बदलती हैं ।
वर्तमान समय में मनुष्य आज भी परेशानी और भविष्य की चिताओं में गिरा रहता है और वर्तमान जीवन के आनंद को नहीं ले पाता जबकि मनुष्य का जीवन बहुमूल्य होता हैं। हम बीते हुए कल को तो नहीं बदल सकते पर आने वाले वक्त और वर्तमान को अपनी सोच के साथ बदल सकते हैं।
वर्तमान और भविष्य को बदलने से पहले या बेहतर बनाने से पहले मनुष्य की अपनी सोच को बदलना होगा । पुराने वक्त की सोच से बाहर निकाल कर अपने दिमाग में चल रही परेशानियों से निपटना होगा और जीवन के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाना होगा ।
वर्तमान के मनुष्य के पास बदलती तकनीक के बहुत-से संसाधन है जिससे व्यक्ति के पास समस्याओं के समाधान भी होते हैं इस प्रकार व्यक्ति अपनी सोच अपने नजरिया को बदल सकता है ।
कभी-कभी हमारी सोच रूढ़ीवादी सोच ,पुरानी सोच होती है जिसमें हम खुद को बदलने से पहले समाज क्या कहेगा, चार लोग क्या कहेंगे इस तरह की नकारात्मक बात सोचते रहते हैं ।पर सच तो यह है कि आज के वक्त में किसी को इतनी फ़ुर्सत नहीं है कि वह आपके बारे में सोचे इसलिए हमें इस तरह की नकारात्मक बातों से बाहर निकलना होगा और अपने पुराने विचारों को भी खत्म करना होगा।
जब मनुष्य मस्तिष्क में नकारात्मक विचार ही बनेंगे तो हमारा भविष्य हमारा वर्तमान बेहतर कैसे बन सकता है मनुष्य मस्तिष्क में हर वक्त शिकायत तुलना किसी को बेइज्जत करना, जवाब देना खुद के बारे में गलत सोचते रहना यही सब चलता रहता है। ऐसे में मनुष्य के पास जो भी बेहतर अवसर होते हैं जीवन को बदलने के प्रति व्यक्ति उन्हें भी लगातार अनदेखा करता रहता है । यह सब नकारात्मक सोच की वजह से ही होता है।
अपने आने वाले जीवन को बेहतर बनाने के लिए हमें चाहिए कि अपने जीवन के प्रति पुराने विचार सोचना छोड़ दें और नए विचारों को सोचने समझने की कोशिश करें क्योंकि हमें अपने जीवन को बेहतर बनाना है तो हमें अपने विचारों को भी बेहतर बनाना होगा ।
ऐसे में व्यक्ति के दिमाग में एक सवाल कौंधता है क्या बदलती तकनीक के साथ विचार बदलना जीवन शैली बदलना कहां तक उचित है तो ऐसे में मेरा समझना है की बदलती तकनीक के साथ और नई सोच के साथ आगे बढ़ना जीवन में घाटे का सौदा ना के बराबर होगा ।
नई सोच के साथ बदलती तकनीक के साथ मिलकर चलना इंसान के वर्तमान और भविष्य को बेहतर बनाने का और उज्जवल भविष्य के नए रास्तों को खोलने का माध्यम है।
Leave a Reply