वृक्षों का काटना

यह तो हम सब अच्छे से और भलि भांति जानते हैं की वृक्ष हमारे जीवन के लिए कितना फायदेमंद है।वृक्ष हमारे जीवन में कितनी बड़ी भूमिका निभाते हैं। क्या कभी कल्पना की है कि बिना पेड़ों के हमारी धरती कैसी लगेगी । पृथ्वी की सुंदरता में भी वृक्ष महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

परंतु कुछ सालों से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के हादसों में बेतहाशा वृद्धि हुई है । भूस्खलन होने की वजह है वनों की अत्यधिक कटाई होना जिस कारण पहाड़ों की जड़ें कमजोर हो जाती है और भूस्खलन जैसे हादसे होते हैं और इस कारण जनजीवन भी प्रभावित होता है ।

कभी-कभी पहाड़ो पर वृक्षों की कटाई सड़कों के निर्माण करने के लिए की जाती है इसलिए सरकार को चाहिए कि जहां भी सड़कों का निर्माण होता है उसे जगह की वृक्षों को इस हिसाब से काटा जाए जिससे कि पेड़ों की जड़े ना कटें जिससे स पहाड़ों में खोखलापन आने की समस्या कम होगी।

ध्यान रहे वृक्ष है तो जीवन है इसलिए कोशिश करनी चाहिए की वृक्ष कटाई कम से कम हो ।पुराने वक्त में जब वनों की वृक्षों की कटाई ना के बराबर होती थी उसे वक्त प्रदूषण भी नहीं था और कोई भी सांस लेने से संबंधित बीमारी नहीं हुआ करती थी।

समय रहते हमें वृक्षों की अत्यधिक कटाई की रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम उठाना पड़ेगा। वरना पछताना पड़ेगा। वृक्ष हमारे पृथ्वी पर अमूल्य संपदा है जो कि समय-समय पर मानवजीवन की जड़ भी बना है ।

मनुष्य जीवन के अलावा जीव जंतुओं का जीवन भी वृक्षों पर आधारित है इसलिए समझना होगा एक वृक्ष हमारे और पृथ्वी के जीवजंतुओं के लिए कितना उपयोगी है।

मनुष्य को चाहिए कि वह पेड़ों को लगाएं और अपने आसपास के व्यक्तियों को भी वृक्षों की उपयोगिता के बारे में बताए जितने अधिक पेड़ लगेंगे उतना ही ऑक्सीजन लेवल बढ़ेगा जो कि हमारे लिए फायदेमंद रहेगा इसके अलावा वातावरण भी साफ और स्वस्थ होगा ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *