जी हां कौन हैं आपके दोस्त जो आपके साथ रहते हैं और आपके सुख दुख के साथी भी होते हैं इस दुनिया में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जिसका कोई भी दोस्त ना हो या फिर वह किसी का दोस्त ना हो।
दोस्त (Friend)
दोस्त जो हमारी जिंदगी के हर पल में हमारे साथ रहते हैं ।हमारे दुख -सुख में हमारे साथ खड़े रहते हैं ।दोस्त हमारे बचपन से लेकर बुढ़ापे तक बनते हैं तो कभी-कभी बचपन का ही दोस्त हमारे बुढ़ापे तक साथ रहता है।

नए समय के नए दोस्त
आज के वक्त की स्थिति बदल चुकी है ।हम अपने जीवन के हर क्षेत्रमें तरक्की कर रहे हैं ।और आगे बढ़ रहे हैं आज के वक्त में टेक्नोलॉजी का ज़माना है जिससे कोई भी अछूता नहीं रहा और हर व्यक्ति के पास स्मार्टफोन जैसी टेक्नालॉजी आ चुकी है जोकि काफी फायदेमंद है ।
पर क्या कभी सोचा है की टेक्नोलॉजी जो हमें फायदा दे रही है हमसे हमारे दोस्त भी तो छीन रही है। आज हर व्यक्ति के पास दोस्त से मिलने का टाइम ना के बराबर है अगर हमें दोस्तों से कुछ बात करनी होती है तो अपने फोन से या फिर ऑनलाइन होकर हम उनसे मिल लेते हैं।
पर याद करो जब पहले स्मार्टफोन जैसी सुविधा नहीं थी । आप सब दोस्त मिलते थे तो आप पार्क में कई घंटों बैठकर बातचीत किया करते थे । और संडे के दिन स्पेशली क्रिकेट जैसे खेल भी खेला करते थे। लेकिन अब सब ऑनलाइन दोस्त हो चुके हैं और अब पार्कमें भी किसी को बैठने के लिए फुर्सत नहीं है। सब अपने वाई-फाई कवर एरिया में ही रहना पसंद करते हैं।
आज के वक्त में सोशल मीडिया पर ही दोस्त बन चुके हैं और व्हाट्सएप और वीडियो कॉल के जरिए बातचीत हो जाती हैं। पर कोई भी अब बाहर निकल कर बातचीत करना नहीं चाहता समय बदल चुका है।
बदलते समय में बदलती टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को काफी सरल बना रही है पर कुछ चीजें पहले जैसी नहीं रही है। इसलिए बदलते वक्त में जो दोस्त एआई ,स्मार्टफोन पर सोशल मीडिया के कई मंच पर मिल गए हैं उनसे दोस्ती के साथ साथ अपने गली के दोस्त, स्कूल के दोस्त को नहीं भूलना चाहिए और कभी-कभी बिना टेक्नोलॉजी के भी दोस्तों से मिलना सीखना चाहिए।
Leave a Reply