अभी कुछ समय पहले ही चीनी स्टार्ट अप मूनशाॅट एआई ने के3 को लांच कर ए आई के वैश्विक परिदृश्य में हलचल मचा दी है ।
एक तरफ एआई ,डाटा सेंटर ,मार्केट वैल्यूएशन और कैपिटल निवेश में है भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। और दूसरी तरफ मूनशॉट एआई ने नया मॉडल पेश किया है जिससे पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है।
देखा जाए तो यह मशीनी दुनिया को बढ़ावा देगा और मानव जीवन में सहूलियत मिलेंगी।
पर क्या यह मशीन अब इंसान के सारे कार्य को अपने हाथ में ले रही है क्या कभी सोचा है यह हमारे फायदे के लिए है या मानव जीवन को चुनौती देने का कार्य करेगी कुछ भी हो मनुष्य को समय रहते स्थिति को समझना होगा।
देखा जाए तो जून 2026 की चैलेंजर रिपोर्ट जो भर्ती के रुझान पर नजर रखती है उसे पता चलता है कि इस महीने एआई से जुड़ी 14000 से ज्यादा नौकरियों में कटौती की घोषणा की गई थी ।
नौकरियों की मांग और पूर्ति से पता चलता है शुरुआत से लेकर ऊंचे पदों तक हर स्तर पर रोजगार की मौके कम होते जा रहे हैं ।
एआई का असर कंपनियां के दावों में भी दिखाई पड़ता है माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने कहा कि एआई 30% कोड लिख रहा है। इसी तरह ओरेकल में अपने सालाना रिपोर्ट में बताया ए आई की वजह से 21000 नोकरियां कम हो गई है।
क्या वाकई में इंसानी काम धीरे-धीरे मशीन संभालने लगेंगी आगे आने वाला भविष्य क्या होगा और क्या हमारा भविष्य सुरक्षित भी है या आने वाले भविष्य के लिए मशीन चुनौती लेकर आएंगी हमें इसको समझना होगा।
Leave a Reply