विश्व तंबाकू निषेध दिवस

अभी हाल ही में कुछ दिन पहले 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। हम अच्छीतरह से जानते हैं तंबाकू हमारी सेहत पर कितना बुरा असर डालती है और तंबाकू के सेवन से शरीर में दुष्प्रभाव पड़ता है। धीरे-धीरे यह हमारी जीवन को खत्म करते जाती है

जागरूकता

तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति प्रति व्यक्ति को जागरूक होना चाहिए ।तंबाकू से होने वाली समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए बल्कि समझना होगा कि यह कितनी बड़ी समस्या है ।हर साल तंबाकू की वजह से विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार लगभग 80 लाख लोगों की मृत्यु होती है। जोकि काफी दुखदाई है

तंबाकू के दुष्प्रभाव

तंबाकू के सेवन से हमारे शरीर में दुष्प्रभाव होते हैं और कई नई बीमारियों की भी वजह बनती है जैसे उच्च रक्तचाप ,दमा रोग बीमारी और इसके अलावा गले और फेफड़ों के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां होती है। सबसे ज्यादा तंबाकू सेवन युवा वर्ग करते हैं।

ला इलाज बीमारी

तंबाकू सेवन से कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी भी हो जाती है जिसमें व्यक्ति को काफी पीड़ा सहन करनी पड़ती है इस बीमारी का अभी कोई पक्का इलाज नहीं है। तंबाकू सेवन का शौक धीरे-धीरे लत बन जाता है और फिर आगे चलकर कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी बन जाती है।

तंबाकू नियंत्रित कानून

हालांकि सरकार समय-समय पर तंबाकू निषेध कार्यक्रम करती है और इसे नियंत्रित करने के कानून भी बनाए गए हैं जैसे कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध है तंबाकू उत्पादन के विज्ञापन पर रोक है उत्पादों पर भी चेतावनी लिखी होती है और चित्र भी होते हैं

तंबाकू और धुम्रपान निषेध है पर फिर भी इसका सेवन किया जाता है जो कि पहले एक शोक और फिर एक बुरी लत बन जाता है ।

तंबाकू और धूम्रपान करने वाले व्यक्ति पर्यावरण को भी दूषित करते हैं ।

एक इंसान के तंबाकू सेवन से इसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है। एक इंसान पहले तंबाकू का सेवन शौक के लिए करता है । और धीरे -धीरे ये शौक एक बहुत बुरी लत बन‌ जाती है। पहले ये लत इंसान की सेहत बिगाड़ती हैं बाद में जब इंसान को कैंसर जैसी गंभीर बिमारी हो जाती है फिर उपचार के लिए इलाज की‌ जरूरत होती है । कैंसर जैसी गंभीर बिमारी का इलाज काफी मंहगा पड़ता है ।

तंबाकू और धूम्रपान पहले शौक वनता है और धीरे-धीरे एक बहुत बुरी लत बन जाता है। उसके बाद इंसान धीरे-धीरे मौत की तरफ बढ़ने लगता है और साथ में मंहगे खर्च जिससे घर की आर्थिक स्थिति खराब होती है।

इसलिए आज हमें तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को जागरूक करना चाहिए और तंबाकू और धुम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना चाहिये।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *