इंसान रोजमर्रा की भाग दौड़ में अक्सर छोटी-छोटी खुशियों को नजरअंदाज करने लगता है ।यह छोटी-छोटी खुशियां जो कि हमें खुश कर सकती है लेकिन भाग दौड़ की वजह से हम अपने जीवन में इन छोटे-छोटे खुशी के पलों पर ध्यान देना जरूरी नहीं समझते और किसी बड़ी खुशी को पाने के इंतजार में हम शायद खुश रहना भूल भी जाते हैं।
जीवन की असली खुशी और सुकून इन्हीं साधारण सी लगने वाली छोटी-छोटी खुशियों मे ही छुपा होता है जैसे जब आपका मन पसंदीदा गाना बज रहा है और आपका मन झूमने को करता है पर आप कुछ बड़ा करने की चाहत में उस समय को नजरअंदाज कर देते हो यह वही समय होता है जो आपको थोड़ा सा झूम लेने पर दिन भर की खुशी दे सकता था।
ऐसे कई पल आते हैं जिन्हें हम साधारण समझ कर आगे बढ़ जाते हैं इन साधारण पलों में हमारी असली खुशी छुपी होती है कभी-कभी किसी के साथ बैठकर अपनी छोटी सी खुशी को भी किसी को बताना हमें बहुत खुश कर देता है।
आज स्मार्टफोन पर इंटरनेट के माध्यम से हम कई छोटे-छोटे खेलों के जरिए लोगों से जुड़ सकते हैं जो कि हमारी खुशी का कारण बन सकता है।
कुछ लोग परिवार से दूर रहने की वजह से भी जीवन में खुशियों का आनंद लेना भूल सा जाते हैं ऐसे लोग अगर अपने आस-पास के व्यक्तियों के साथ दोस्ताना व्यवहार बनाते हैं तो यह दोस्ताना व्यवहार उन्हें बहुत खुशनुमा कर सकता है और अकेलापन भी महसूस नहीं होने देता।
दोस्तों परिवार के साथ मिलकर रहना खाना और खुशियां बांटना भी एक प्रकार की खुद को खुश रखने की व्यवहारिक प्रक्रिया है जो स्वयं के साथ-साथ और व्यक्तियों को भी खुशनुमा जीवन देने लगता है।
खुशनुमा जीवन बनाने के लिए हमें बहुत कुछ नहीं करना होता यह सिर्फ हमारी सोच है की जीवन में खुश रहने के लिए बहुत कुछ करना पड़ता है अगर हम अपने पसंदीदा गाने पर नाचने लगे या मनपसंद गाने को गुनगुनाने लगे ऐसे ही हमें अगर चित्रकारी करने का शौक है तो चित्रकारी करने से हमें उस वक्त बहुत खुशी महसूस होती है ।छोटे-छोटे से साधारण कार्य जो आपको खुशी महसूस कराते हैं इन्हें हमें अपने जीवन में हमेशा करतें रहना होगा और हमें समझना होगा कि यह छोटी-छोटी खुशियां ही हमें खुशनुमा होने का मतलब समझाती हैं।
जब कभी हमसफर कर रहे होते हैं तो खिड़की पर बैठकर बाहर के दृश्य को देखकर हमें जो आनंद और सकून मिलता है उसके सामने उस वक्त की परेशानियां हमें बहुत छोटी लगने लगती है इसी तरह जीवन को खुशनुमा बनाकर हम अपने जीवन की छोटी-छोटी खुशियों को सहेजना सीख जाएंगे और साधारण-से लगने वाले हर पल को बेहतरी से जीने लगेंगे।
इंटरनेट पर कुछ खेल जैसे कि सांप सीढी, ताश के पत्तों का खेल यह सब हमें एकजुट होने का समय भी देती हैं और खेल के माध्यम से एक दूसरे व्यक्ति से जुड़ने का मौका भी देती है इसके अलावा इंटरनेट पर हम अपने छोटे-छोटे पलों को साझा करके बहुत कुछ सीख सकते हैं और जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
जीवन को खुशनुमा बनाना कोई बड़ी बात नहीं है बस अपने जीवन के प्रति नजरिए को बदलने का तरीका है। बचपन के दिनों मे जैसे हम छोटी-छोटी बातों पर ही हंस जाया करते थे क्योंकि बचपन में हम कभी बातों को छोटा या बड़ा नहीं माना करते थे परंतु बड़े होने पर व्यक्ति हंसने की वजह छोटी है या बड़ी यह पहले सोचता है उसके बाद ही अपनी प्रतिक्रिया देता है अगर हम पहले की तरह हर बात पर खुद को खुश रहना सीखा दें तो जीवन में खुशनुमा होना कोई बड़ी बात नहीं है यह बेहतर तरीके से समझ जाएंगे।
Leave a Reply