गर्मियों का मौसम है और स्कूलों में गर्मी की छुट्टी चल रही है। गर्मी की छुट्टी स्कूली बच्चों को बहुत पसंद आती हैं हमारी बचपन में भी ऐसा ही होता था । गर्मी की छुट्टियों का इंतजार हुआ करता था।
गर्मी की छुट्टियां में हमारे वक्त में हम नानी के यहां जाया करते थे और वहीं पर पूरी छुट्टी रहते थे। याद आती है उसे वक्त की पर अब ऐसा नहीं होता ।
आज के वक्त मैं कुछ ही बच्चे नानी के यहां जाते हैं और वह भी सिर्फ 8 या 10 दिन के लिए । आज के वक्त में गर्मी की छुट्टियों को उपयोगी और बेहतर बनाने का अवसर है। इन छुट्टियों का उपयोग कुछ इस तरह भी कर सकते हैं।
कंप्यूटर सीखना
आज का बदलते समय में कंप्यूटर हमारी ज़िंदगी का एक हिस्सा है और यह हम सब अच्छे तरीके से जानते हैं इसलिए गर्मीकी छुट्टियों मे जो बच्चे थोड़े बड़े और समझदार हैं उन्हें अपने उज्जवल भविष्य के लिए कंप्यूटर को सीखना चाहिए जिसके लिए गर्मी की छुट्टी बेहद ही बेहतर अवसर है
इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स
गर्मी की छुट्टी में कुछ बच्चे अगर अपनी इंग्लिश स्किल को सुधारना चाहते हैं तो यह छुट्टियां उनके लिए भी एक अच्छा मौका है आज के वक्त में इंग्लिश बोलना आना एक अच्छी और जरूरी बात है ।
घूमने जाना
इन गर्मी की छुट्टियों में अगर कोई बाहर घूमने का शौक रखता है तो यह काफी अच्छा शौक है क्योंकि कहते हैं की घूमने से हमें जानकारी मिलती है और घूमना-फिरना मन की शांति के लिए भी अच्छा माना जाता है। अगर बाहर घूमने का अवसर है तो मेरी समझ में गर्मी की छुट्टी ही सबसे अच्छा वक्त है।
नाना नानी के घर
बहुत-से बच्चे गर्मी की छुट्टियों मे अपने नाना नानी के घर जाना पसंद करते हैं वैसे कहा जाए तो गर्मी की छुट्टियों का असली मजा नाना- नानी के घर ही मिलता है । नाना नानी के घर पर मामा के बच्चे और मौसी के बच्चे जब इकठे हो जाते हैं तो मजा और बढ़ जाता है गर्मी की पूरी छुट्टी बड़े आराम से निकलती है
दादा -दादी के घर
आज के वक्तमे कुछ परिवार नौकरी की वजह से दूर दूसरे शहर में रहते हैं तो गर्मी की छुट्टियों बहुत-से बच्चे अपने दादा-दादी के घर जाना पसंद करते हैं क्योंकि बच्चे अपने दादा दादी के लाडले होते हैं
गांव मैं जाना
कुछ परिवार अभी भी गांव से जुड़े हुए हैं इन छुट्टियों में बच्चे अपने गांव जाकर वहां का रहन-सहन और और गांव के सादा जीवन का बहुत मजे से आनंद लेते हैं। शहर की चकाचौंध से निकलकर गांव का सादा जीवन बच्चों को रास आता है ।गांव में शुद्ध भोजन पानी और शुद्ध हवा मिलती है जिससे मन को शांति मिलती है
यह छुट्टियां एक बहुत अच्छा अवसर होती हैं इसलिए इसे यूं ही व्यर्थ न करें बल्कि अपने हिसाब से इन छुट्टियों का उपयोग करें।
Leave a Reply