खुद को पहचानिये

कभी-कभी हम इंसान जरा सी बात को बहुत बड़ा मान बैठते हैं और कई दिनों तक उन्हीं बातों में उलझे रह जाते हैं ।

कुछ लोग बहुत ही भावुक प्रवृत्ति के होते हैं अगर उनसे कोई मजाक में भी कोई बात कह दे तो । भावुक प्रवृत्ति के ऐसे व्यक्ति जरा सी बात को भी बहुत ही गंभीरता से ले बेठते हैं और खुद में कमियों को देखने लग जाते है ।

वक्त है हमें अपने आपको पहचानने का और समझने का हमें समझना होगा कि हम जैसे भी हों हम बेहतर हैं और किसी और के कुछ कहने पर हमें उसके जैसा सोचना नहीं है। हमें इसका भी ध्यान रखना होगा और साथ में खुद को उदास नहीं करना बल्कि सकारात्मक रवैया अपनाना चाहिए।

हमें दूसरों के द्वारा हम पर किए गए मजाक को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए बल्कि ऐसी बातों को भूल जाना चाहिए और सब कुछ भूलकर आगे बढ़ना होगा क्योंकि यही जीवन है।

कुछ लोग खुद से ही खुद को औरों के मुकाबले कम समझते हैं और किसी दूसरे के बताए हुए मार्ग पर चलना ही उनका जीवन बन जाता है ऐसे व्यक्ति कभी भी अपने बारे में भला बुरा समझने की कोशिश भी नहीं करते हैं। ऐसे लोगों के अंदर खुद पर विश्वास करने की बहुत बड़ी कमी होती है इसलिए वह खुद को औरों से कमतर ही समझते रहते हैं।

और कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो कि बहुत काबिल और होशियार होते हैं पर इसके बावजूद उनके अंदर भी विश्वास की भारी कमी होने कारण औरों से बातचीत करने में भी घबराते हैं हिचकते हैं।

इस प्रकार समाज में हमें कई प्रकार के व्यक्ति दिखाई देते हैं जो की श्रेष्ठ होते हुए भी खुद को कम ही समझते हैं जिस वजह से वह कभी भी अपने अंदर के प्रतिभा को पहचान भी नहीं पाते और अपने जीवन में दुखी रहते हैं व समाज के दबंग व्यक्तियों द्वारा सताए जाते रहते हैं।

संसार के हर व्यक्ति में कुछ कमियां और कुछ अच्छाइयां होती ही हैं अगर व्यक्ति अपने अंदर की अच्छाइयों को पहचाने और अपनी अच्छाइयों को बढ़ावा दे तो वे भी किसी से काम नहीं होंगे। इस तरह हर व्यक्ति अपने आप को प्रतिभाशाली बना सकता है।

इसलिए व्यक्ति को खुद को पहचानना होगा और समाज में अपनी स्थिति को सुधार कर जीवन के एक नए शिखर पर आगे बढ़कर खुदको साबित भी करना चाहिए

हमें अपनी पहचान को स्वयं के आधार पर बनानी होगी ना कि दूसरों की राय पर अपनी पहचान बनायें । आप क्या हो और आप कौन हो इसका पता आपसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता तो फिर स्वयं की पहचान बनाने में दूसरों की राय की क्या जरूरत यह समझना होगा और समझाना भी होगा ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *