सफलता के नियम

हर व्यक्ति अपने जीवन में जो वह कार्य कर रहा है उसमें सफल होना चाहता है और सफल होने का यही सपना वह दिन रात देखता रहता है।

सफलता हर किसी को अच्छी लगती है मनुष्य की पहचान ही सफलता से ही होती है।

जैसे एक छात्र अच्छे नंबरों से अपनी पूरी क्लास में प्रथम आता है तो यह उस छात्र के लिए सफलता ही कही जाएगी।

हम सब सफल होने की चाह रखते हैं और सफल होने का सपना हम सब एक दूसरे व्यक्तियों के सफल होने पर ही देखने लगते हैं और कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने रोल मॉडल के जैसे ही बनना चाहते हैं और उनके जैसे ही सफल होना चाहते हैं।

सफलता पाने के लिए न जाने कितने लोग मेहनत करते हैं पर उनमें से कुछ लोग ही सफलता का स्वाद चख पाते हैं।

क्या कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है कुछ लोग सफल होते जाते हैं तो कुछ ऐसे भी होते हैं जो की असफल हो जाते हैं आखिर इसका क्या कारण होता है।

सबसे पहले हमें यह समझना होगा कि किसी भी कार्य में सफल होने में वक्त लगता है पर यदि आपके पास उस कार्य को देने के लिए वक्त ही नहीं होगा तो आप सफल कैसे हो सकते हैं।

इसी प्रकार सफल होने के कुछ नियम होते हैं जिन्हें पूरा करने पर हम बहुत कुछ सफल हो भी जाते हैं।

कोशिश

किसी भी कार्य में सफल होने में हमको कोशिश करनी होती है यदि हम बातों ही बातों में कार्य करने की सोचते रहेंगे और कोई भी कोशिश नहीं करेंगे तो हमारे कार्य के सफल होने की कोई गुंजाइश नहीं होगी ।

मेहनत

हर कार्य वह चाहे छोटा हो या बड़ा मेहनत मांगता है क्योंकि बिना मेहनत कार्य के होने की उस कार्य के सफल होने की उम्मीद नहीं हो सकती है जब तक व्यक्ति अपने कार्य में जी तोड़ मेहनत नहीं करता और कार्य के सफल होने की झूठी उम्मीद और आस लगाए बैठे रहता है और बहाने बाजी करते रहता है तो ऐसे व्यक्तियों के सफल होने की उम्मीद भी बेकार है।

तो वही कुछ व्यक्ति कार्य को सफल होने में नसीब और भाग्य की बात करते हैं ऐसे व्यक्तियों को कार्य के असफल होने पर हाथ पर हाथ रखे बैठकर अपनी बर्बादी का तमाशा देखने और रोने की बुरी आदत पड़ चुकी होती है।

व्यक्ति को समझना होगा कार्य के सफल होने में और असफल होने में नसीब या भाग्य का कुछ लेना-देना नहीं होता बल्कि मेहनत से ही सफल होने के रास्ते पर पहुंचा जा सकता है।

सही कार्य की सही दिशा

ज्यादातर व्यक्ति सफलता के सही मार्ग को नहीं समझ पाते । जिस कार्य को आप करना चाहते हैं आपको उस कार्य के दिशा में ही अपने कदम बढ़ाने होंगे होंगे ।

जिस तरह एक प्यासा अपनी प्यास बुझाने के लिए कुएं की तलाश करता है जिससे कि उसकी प्यास बुझ सके ।हमें भी समझना चाहिए कि कैसे एक प्यासे ने अपनी प्यास को बुझाने के लिए कुए की दिशा में जाने को ही उचित समझा और अपनी प्यास रूपी कार्य को ‌सफल करने के लिए ‌ कुएं कि दिशा में जाकर पानी रूपी सफलता को प्राप्त कर सका।

इस तरह हर व्यक्ति को सफल होने से पहले अपने ‌ कार्य को और कार्य की सही दशा को समझना होगा और यह समझकर ही हर व्यक्ति अपने कार्य में सफल हो सकता है।

असफलता

सफलता के मार्ग में व्यक्ति को कई बार असफलता का भी सामना करना पड़ता है असफलता का सामना करना भी व्यक्ति को प्रतिभाशाली बना देती हैं इस तरह सफलता हमारे लिए कुछ ना कुछ सबक लेकर आती है।

जो व्यक्ति असफलताओं को देखते हुए भी अपना रास्ता नहीं बदलते और अडिग होकर सफल होने की ज़िद में खड़े रहते हैं तो ऐसे व्यक्तियों को एक न एक दिन सफलता जरूर मिलती है ।

आत्मविश्वासी

किसी भी बड़े या छोटे कार्य को करने से पहले व्यक्ति को उस कार्य में सफल होने की और लक्ष्य को प्राप्त करने का आत्मविश्वास भी होना चाहिए।

व्यक्ति के अंदर सफलता को प्राप्त करने का आत्मविश्वास स्फूर्ति और साहस देने का कार्य करता है।

आत्मविश्वासी व्यक्ति सफलता के मार्ग में उठने गिरने से हताश नहीं होते बल्कि अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते जाते हैं।

सफलता के छोटे-छोटे कदम

कोई भी सफल व्यक्ति हो उसने अपनी सफलता प्राप्त करने के लिए छोटे-छोटे कदमों से चलना ही उचित माना है ऐसे व्यक्ति लगातार और बिना रुके अपने कार्य में सफल होने के लिए छोटे-छोटे कदम रखते जाते हैं ।

सफल व्यक्ति जानते-समझते हैं कि कोई भी सफलता एक दो रात के अंदर हासिल नहीं की जा सकती ।सफलता पाने में और कामयाब होने में कुछ वक्त लगता है इसलिए यह सफल व्यक्ति छोटे छोटे कदम रखते हुए आगे बढ़ते जाते हैं और फिर एक दिन सफल हो जाते हैं।

परिस्थितियां चाहे कैसी भी आ जाएं पर जो व्यक्ति अनुशासित होकर धैर्यवान होकर ईमानदार होकर लगातार कोशिश करते जाता है ऐसे व्यक्तियों के लिए नए-नए अवसर आते हैं और संभावनाओं के नए-नए द्वार खुलते जाते हैं।

सफलता के मार्ग में कठिनाइयां भी आती हैं और रोज एक नई चुनौती का सामना भी करना पड़ता है ऐसे में व्यक्तियों को अपने सफलता के मार्ग कठिन और जोखिम भरा लगने लगता है बहुत से व्यक्ति ऐसे वक्त में घबरा जाते हैं और अपने सपनों को त्याग देते हैं इस तरह सफलता के मार्ग में व्यक्ति की परीक्षा भी ली जाती है जो व्यक्ति इस परीक्षा को पास कर लेता है वही व्यक्ति सफलता के नए आयाम बनाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *