मनुष्य फितरत ही ऐसी है कि वह नकारात्मक बातों पर जल्दी क्रोधित होकर अपना आपा खो देता है। हमारे दिमाग में एक नकारात्मक बात हर अच्छी बात पर शक करने लगती है।
अचानक कभी-कभी ऐसा होता है कि किसी अन्य व्यक्ति के क्रोधित स्वभाव के कारण हमारा भी दिमाग खराब होता जाता है।
कुछ व्यक्ति झगड़ालू प्रवृत्ति के ईर्षा प्रवृत्ति के और कुछ शक्की मिजाज के होते हैं ऐसे व्यक्तियों की सोच नकारात्मक होती है ऐसे व्यक्तियों का पूरे दिन बात बात पर लड़ाई करना इनकी आदत बन चुका होता है।
नकारात्मक व्यक्तियों को किसी अन्य व्यक्ति का हंसना बोलना और उसका जरा सा भी सफल होना अच्छा नहीं लगता। नकारात्मक व्यक्तियों की सोच हर वक्त दूसरों के बारे में बुरा सोचना आदत बन जाता है और दूसरों की बुराई करना इन्हें बहुत अच्छा लगता है।
अपने क्रोधित स्वभाव के कारण यह स्वयं अपने जीवन में औरों से बहुत पीछे रह जाते हैं। इस कारण इनके व्यवहार में नकारात्मकता साफ झलकती है।
नकारात्मक स्वभाव का व्यक्ति अपने जीवन की हर असफलता को दूसरों के सर मढ़ता है और अपनी नाकामियों को छुपाता भी है।
नकारात्मक होना कमजोर मानसिकता की पहचान है नकारात्मक व्यक्ति अपने जीवन में समस्याओं से लड़ना ना चाह कर आलस को अपनाने लगते हैं।
दूसरी तरफ हंसमुख स्वभाव का सकारात्मक सोच वाला व्यक्ति हमेशा दूसरों का भला सोचता है और दूसरों की मदद करने में आगे रहता है।
सकारात्मक सोच के कारण ऐसे व्यक्तियों की समाज में अलग ही पहचान होती है और इनके सामाजिक संबंध अच्छे रहते हैं।
हंसमुख स्वभाव के कारण व्यक्ति की सफलता भी निश्चित होती है क्योंकि ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में आने वाली हर समस्या से निपटने का हौसला रखते हैं।
सकारात्मक स्वभाव और हंसमुख स्वभाव वाला व्यक्ति नकारात्मक स्वभाव के व्यक्ति से दूर रहने में ही अपनी भलाई जानता है और इसी वजह से हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति क्रोधित स्वभाव के व्यक्तियों की बातों का जवाब देना भी जरूरी नहीं समझते।
हंसमुख स्वभाव वाला व्यक्ति जानता है शांति पाने के लिए बोलने से ज्यादा महत्वपूर्ण है शांत रहना वह जानता है की हर बात का जवाब नहीं दिया जाता कुछ फालतू की बातों को जाने दो।
बहस में ना पड़कर अपने समय को व्यर्थ ना करके ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में आगे बढ़ते हुए एक नई सोच को अपनाते हैं।
सकारात्मक स्वभाव का व्यक्ति अपनी छोटी-छोटी परेशानियों को नहीं देखता बल्कि साहस के साथ अपनी हर परेशानी में एक अवसर ढूंढता है।
हसमुख स्वभाव के व्यक्ति की मानसिक स्थिति मजबूत होने की वजह से वह अपने पूरे जीवन में हर वक्त खुश और शांति महसूस करता है।
इसलिए हमारे ऊपर निर्भर करता है कि हम अपना रवैया सकारात्मक बनाएं या नकारात्मक।
सकारात्मक व्यवहार मनुष्य को नए नए अवसर प्रदान करता है।
Leave a Reply