आज का वक्त सोशल मीडिया का वक्त है। यह हम सब अच्छे तरीके से जानते हैं । आज हमारे चारों तरफ सोशल मीडिया की झलक दिखती है। क्या फैशन में चल रहा है। क्या चीज ट्रेंड में चल रही है इस सब का सोशल मीडिया से पता चल जाता है।
सोशल मीडिया पर हर वर्ग का व हर उम्र का व्यक्ति दिख जाएगा। सोशल मीडिया से आज के वक्त में कोई भी अछूता नहीं रहा है सीधे और साफ शब्दों में कहा जाए तो सोशल मीडिया हमारे जीवन का बहुत बड़ा हिस्सा बन गया है।
पर क्या कभी सोचा है सोशल मीडिया का बच्चों पर क्या असर पड़ेगा और शोशल मीडिया बच्चों के लिए कितना फायदेमंद है और कितना नुक़सान दायक है।बच्चे जो अभी 8 से 14 साल की उम्र के हैं जिनको अभी अच्छे बुरे को ठीक तरह से समझने की समझ नहीं है। इस उम्र के बच्चों का अभी शारीरिक-मानसिक विकास हो रहा है उस उम्र पर बच्चों को सोशल मीडिया पर समय बिताने की आदत पड़ जाए तो क्या होगा उनका भविष्य क्या उनका भविष्य खतरे में है यह सोचना होगा।
आज के समय में सोशल मीडिया की लत किसी नशे से कम नहीं है। सोशल मीडिया की पड़ती लत से बच्चों का भविष्य खतरे में है और सोशल मीडिया से बच्चों को मानसिक खतरा भी है क्योंकी सोशल मीडिया की वजह से हमारे दिमाग को खुशी मिलती है और इससे डोपामाइन बनता है। और बार-बार उस अनुभव को पाने का मन करता है और इसी वजह से सोशल मीडिया की लत पड़ जाती है ठीक ऐसे ही बच्चों के साथ होता है।
स्थिति बहुत खतरनाक होती जा रही है क्योंकि आज के बच्चों का बचपन सोशल मीडिया ने छीन सा लिया है। अब बच्चों का बाहर घूमने और खेलने का मन ना के बराबर करता है। हर वक्त किसी न किसी बहाने बच्चों को स्मार्टफोन चाहिए।
शोशल मिडिया की लत बढ़ने की वजह से बच्चों में चिड़चिड़ापन, गुस्सा होना जैसा व्यवहार बढ़ रहा है। बच्चों का हद से ज्यादा शोशल मीडिया पर समय बिताने से आने वाले समय में बच्चों के स्वास्थ्य के लिए और मस्तिष्क के लिए ख़तरनाक हो सकता है।
Leave a Reply