दवा कारोबारी की फर्मों पर औषधि विभाग की छापे की कार्रवाई हुई ।छापे में अब तक करोड़ों की सैंपल की दवाएं जब्त हो चुकी हैं ।आगरा के फब्बारे बाजार में नकली और सैंपल की दावों के मामले सामने आ रहे हैं।
औषधि विभाग की कार्रवाई में भारी मात्रा मे फिजिकल सैंपल भी मिले है। इन दवाओं को बिना लाइसेंस के रखा गया था और उनके नकली होने की भी आशंका है।
जब बड़ी-बड़ी कंपनियां ही जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करेंगी तो कैसे एक इंसान सुरक्षित और स्वस्थ रह सकता है ।आज के वक्त में किस पर विश्वास किया जा सकता है यह एक बहुत बड़ी चिंता जनक बात है ।
दवा फर्मों पर औषधि विभाग के छापे के दौरान कई सैंपल मिले इनमें मधुमेह हृदय रोग तथा त्वचा रग पेट रोग समेत अन्य मर्ज की एंटी-बायोटिक दवाएं सिरप टैबलेट और कैप्सूल मिले।
आखिर ये कब तक होगा और कब इस पर रोक लगेगी यह कोई पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी दवा की फर्म पर गोदाम में छापे पड़े हैं और जांच भी हुई है पर फिर भी अभी तक निराशा ही हाथ लगी है।
इससे पहले बच्चों के सिरप में भी मिलावट की खबर आई थी और काफी जोर जोर से इस खबर को सब ने जानने की कोशिश की क्योंकि बात बच्चों की सेहत को लेकर थी।
आखिर प्रशासन नकली दवा और एक्सपायर्ड दवाओं पर रोक लगाने के लिए कोई सख्त कानून क्यों नहीं बनाती ।आखिर कैसे नकली दवा एक्सपायर्ड दवा दुकानदारों के पास सेल के लिए पहुंच जाती है और इससे होने वाला भारी मुनाफा कौन लेता है ।
Leave a Reply