सवाल कौन जिम्मेदार है इस मृत्यु का

मानसून का समय है ऐसे में बारिश होने का इंतजार किया जाता है । और आखिर बारिश का इंतजार हो भी क्यों ना हमारे किसान भाई भी बारिश का इंतजार करते हैं अपनी लहलहाती फसलों को देखने के लिए ।

इसके अलावा बढ़ती हुई गर्मी और उमस से निजात पाने के लिए शहर वासी भी बारिश की अगुवाई के लिए तैयार रहते हैं।

लेकिन जरा सी बारिश हो जाने पर समस्याएं भी देखना को मिलती हैं जैसे कि अभी कुछ दिनों पहले बारिश की वजह से आगरा के सुभाष बाजार में एक हादसा हो गया है।

आगरा के जामा मस्जिद के पास सुभाष बाजार में एक जर्जर नाले का लेंटर ढह जाने की वजह से नगर निगम द्वारा नाले पर बनी दुकान भी नाले में समा गई।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि नाले के जर्जर होने की वजह से दुकान में भी दरार आ रही थी और वह इस संबंध में नगर निगम में नाले की मरम्मत के लिए कई बार कह चुके थे। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

नाले पर बनी दुकान पर खरीदारी करने आई वृद्धा गंगा देवी हादसे के वक्त वही थीं दुकान नाले में समा गई उसके बाद से ही उनका पता नहीं लगा।

हालांकि दुकान के नाले में समाने से कुछ और लोग भी नाले में गिर गए थे जिन्हें तुरंत ही सुरक्षित निकाल लिया परंतु गंगा देवी का पता नहीं चल सका वृद्धा गंगा देवी का उनके परिवारजन इंतजार कर रहे थे।

कुछ दिन हो जाने के बाद भी जब गंगा देवी का कोई सुराग नहीं मिला तो गुस्साए लोगों ने ईंट पत्थरफेक कर अपना आक्रोश जाहिर किया।

नगर निगम द्वारा वृद्धा गंगा देवी की तलाश के लिए ड्रोन का भी सहारा लिया लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

कहां गई वृद्धा गंगा देवी की तलाश घटना के कुछ दिनों बाद खत्म भी हुई परंतु वृद्धा गंगा देवी जीवित नहीं लौटीं बल्कि गंगा देवी का मृत शब घटनास्थल से 1 किलोमीटर दूर नाले में मिला ।

यह घटना बेहद शर्मनाक है आखिर इस घटना की गलती किसके सर रखी जाए यह अलग बात है पर इस घटना में एक परिवार ने अपना सदस्य खो दिया ।

यदि समय रहते नगर निगम नाले की जर्जर स्थिति को पहले ही ठीक कर देते तो शायद यह हादसा नहीं होता ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *